नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 26, 2026 - 15:46
0 53
नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

block-350 block-350

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मारहरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मारहरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, *मु0अ0सं0 89/2026* में धारा 69 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में आरोपी अजय यादव पुत्र मुकेश चंद्र निवासी ग्राम मोहकमपुर थाना मारहरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर आरोप है कि उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। * थानाध्यक्ष श्री कृष्णकांत लोधी * कांस्टेबल मनोज कुमार * आरक्षी रोहन सिरोही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User