ईद-उल-अजहा को लेकर एसएसपी का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

May 26, 2026 - 06:47
0 2
ईद-उल-अजहा को लेकर एसएसपी  का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

block-350 block-350

ईद-उल-अजहा को लेकर एसएसपी का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील

एटा । आगामी ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने रविवार को भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी ने नगर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाहों का निरीक्षण किया तथा संबंधित धर्मगुरुओं और प्रबंध समिति के सदस्यों से संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। इसके बाद एसएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गस्त की। गस्त के दौरान आमजन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया।

वहीं संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग भी की गई तथा अनावश्यक रूप से घूमने वालों को हिदायत दी गई। एसएसपी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की भी अपील की गई। पुलिस प्रशासन के अनुसार त्योहार के मद्देनजर जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User