अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन सीज
अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन सीज
एटा। शासन के निर्देश एवं जिलाधिकारी अरविन्द सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में तहसील जलेसर क्षेत्र में राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द किया। प्रभारी उपजिलाधिकारी जलेसर राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में इसौली चौराहे पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर तथा ओवरलोड ईंट से भरे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। टीम ने तीनों वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना अवागढ़ की अभिरक्षा में सौंप दिया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार माथुर, थानाध्यक्ष अवागढ़ अखिलेश दीक्षित सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)