गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

May 24, 2026 - 06:59
0 10
गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

block-350 block-350

गंगा दशहरा मेले की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर

फर्रुखाबाद। आगामी गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने श्रृंगी ऋषि की तपोस्थली श्रंगीरामपुर पहुंचकर प्रस्तावित गंगा दशहरा मेले एवं स्नान व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से मेले में उमड़ने वाली संभावित भीड़ तथा श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फर्रुखाबाद समेत अन्य जनपदों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

डीएम ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिया कि मेले में चलने वाली सभी नावों, नाविकों और गोताखोरों का पूरा विवरण, मोबाइल नंबर सहित सूचीबद्ध किया जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क स्थापित किया जा सके। इसके अलावा मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र स्थापित करने, प्रभावी पीए सिस्टम लगाने तथा पेयजल के लिए पर्याप्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था, घाट तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, घाटों पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि गंगा दशहरा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User