एडिशनल एसपी संग बैठक में बोले उमेश गुप्ता – “व्यापार मंडल कोई भी हो, लक्ष्य सिर्फ व्यापारिक हित होना चाहिए”

May 24, 2026 - 06:57
0 26
एडिशनल एसपी संग बैठक में बोले उमेश गुप्ता – “व्यापार मंडल कोई भी हो, लक्ष्य सिर्फ व्यापारिक हित होना चाहिए”

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में व्यापारियों की सुरक्षा, जाम और अतिक्रमण पर मंथन

 एडिशनल एसपी संग बैठक में बोले उमेश गुप्ता – “व्यापार मंडल कोई भी हो, लक्ष्य सिर्फ व्यापारिक हित होना चाहिए”

 फर्रुखाबाद/फतेहगढ़। फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को व्यापारिक समस्याओं और शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडिशनल एसपी गिरीश कुमार सिंह एवं सीओ सिटी अभय वर्मा ने व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि व्यापार मंडल कोई भी हो, लेकिन सभी का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा और शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत से ही समस्याओं का समाधान संभव है, किसी एक व्यक्ति के दम पर नहीं। बैठक में फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ और कायमगंज के व्यापारियों ने शहर में बढ़ते जाम, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही पर चिंता जताई। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि शहर के अंदर छोटे वाहनों पर चालान की बजाय बाहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया जाए, जबकि बड़े वाहनों की शहर में एंट्री नियंत्रित की जाए।

कायमगंज में चौराहों पर पुलिस पिकेट लगाए जाने पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कायमगंज में वन-वे सिस्टम लागू करने का सुझाव भी अधिकारियों को दिया गया। अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए जल्द बैठक कर इसे लागू करने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने कायमगंज में स्थायी रूप से अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी तैनात किए जाने की मांग भी उठाई। इस पर एडिशनल एसपी ने कहा कि इस संबंध में जल्द निर्णय लेकर व्यापारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में शहर में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अधिकारियों ने जल्द अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बात कही। इस पर उमेश गुप्ता ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपना सामान दुकानों के अंदर रखें, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी न हो। बैठक के अंत में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडिशनल एसपी और सीओ सिटी को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सत्यनारायण वर्मा, शिवबालक शर्मा, रविकांत गुप्ता, अंकित गुप्ता, मनोज सक्सेना, विकास गुप्ता, पंकज गुप्ता, विजय सक्सेना, ओम शर्मा, बंटू दुबे, विनय गुप्ता, गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, कमल किशोर गुप्ता, आकाश गुप्ता समेत विभिन्न व्यापार मंडलों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User