Farrukhabad News : डीएम डॉ. अंकुर लाठर का बड़ा एक्शन: लंबित शिकायतों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, लेखपाल और ग्राम सचिव निलंबित, कानूनगो को कड़ी फटकार

May 02, 2026 - 20:54
0 12
Farrukhabad News : डीएम डॉ. अंकुर लाठर का बड़ा एक्शन: लंबित शिकायतों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, लेखपाल और ग्राम सचिव निलंबित, कानूनगो को कड़ी फटकार

block-350 block-350

डीएम डॉ. अंकुर लाठर का बड़ा एक्शन: लंबित शिकायतों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, लेखपाल और ग्राम सचिव निलंबित, कानूनगो को कड़ी फटकार

फर्रुखाबाद। जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का सख्त रवैया लगातार जारी है। शनिवार को अमृतपुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान डीएम ने वर्षों से लंबित पड़ी शिकायतों की समीक्षा की तो कई मामलों में गंभीर लापरवाही सामने आई। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल और एक ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया, जबकि एक कानूनगो को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार, ग्राम पिथनापुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका मेड़बंदी से जुड़ा मामला 18 मई 2023 से लंबित चल रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायत की जांच में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने संबंधित लेखपाल उत्कर्ष दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम फखरपुर निवासी शौचालय केयरटेकर रागिनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें वर्ष 2021 से मानदेय नहीं मिला है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी मानवेंद्र सिंह को भी निलंबित करने का आदेश दे दिया। इसके अलावा एक विरासत प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर कानूनगो लाल बहादुर को डीएम ने कड़ी फटकार लगाई और राजस्व नियमों का सही तरीके से अध्ययन करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 114 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि 6 मामलों में शाम तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। विभागवार प्राप्त शिकायतों में— ➡️ राजस्व विभाग – 48 ➡️ पुलिस विभाग – 22 ➡️ विकास विभाग – 18 ➡️ विद्युत विभाग – 3 ➡️ खाद्य एवं रसद विभाग – 6 ➡️ अन्य विभाग – 18 मामले शामिल रहे। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण सिर्फ दफ्तर में बैठकर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर जांच के बाद किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User