फर्रुखाबाद पुलिस को मिली 17 नई डायल 112 गाड़ियां, आपातकालीन सेवा होगी और तेज

May 02, 2026 - 20:56
0 7
फर्रुखाबाद पुलिस को मिली 17 नई डायल 112 गाड़ियां, आपातकालीन सेवा होगी और तेज

block-350 block-350

फर्रुखाबाद पुलिस को मिली 17 नई डायल 112 गाड़ियां, आपातकालीन सेवा होगी और तेज

फर्रुखाबाद/ जिले की आपातकालीन पुलिस सेवा को और मजबूत बनाने के लिए शनिवार को पुलिस विभाग को 17 नई डायल 112 चार पहिया वाहन मिले। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी ने मौजूद पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि डायल 112 सेवा आमजन की सुरक्षा और त्वरित मदद का सबसे अहम माध्यम है। नई गाड़ियों के शामिल होने से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम और बेहतर होगा, जिससे किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी। एसपी आरती सिंह ने कहा कि इन वाहनों के जरिए सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी गश्त व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि डायल 112 पर आने वाली हर कॉल पर तत्काल, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नई गाड़ियों के शामिल होने से जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ-साथ आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User