अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 18 लीटर कच्ची शराब बरामद

May 02, 2026 - 20:51
0 10
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 18 लीटर कच्ची शराब बरामद

block-350 block-350

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का बड़ा अभियान, 18 लीटर कच्ची शराब बरामद

फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध गांव लकूला में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब बनाने वाले संभावित ठिकानों और अड्डों की गहन तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर करीब 80 किलो लहन (कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ) नष्ट कर दिया, जबकि 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मामले में एक अभियोग दर्ज कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके अलावा आबकारी टीम ने क्षेत्र की कबाड़ी दुकानों पर भी सघन जांच अभियान चलाया, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। टीम ने बाग लकूला कंपोजिट, बाग लकूला देशी, आवास विकास मॉडल शॉप और आवास विकास देशी शराब की दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर, पीओएस मशीन से बिक्री, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही देशी शराब दुकानों की कैंटीन व्यवस्था भी परखी गई। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User