एटा में गौवंश अवशेष मामले का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

May 02, 2026 - 20:15
0 12
एटा में गौवंश अवशेष मामले का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा में गौवंश अवशेष मामले का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास गौवंश के अवशेष मिलने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छुरा और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खेडियाताज निवासी भानू प्रताप सिंह ने 30 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना दी थी कि उनके खेत के पास रेलवे लाइन किनारे खाली स्थान पर गौवंश के अवशेष पड़े हैं, जिससे प्रतीत होता है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गौहत्या की गई है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्वाट और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटना में शामिल अभियुक्त दानिश पुत्र इरफान, निवासी ग्राम फगनौल, थाना जैथरा को 2 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक अवैध छुरा, रस्सी और दस्ताने बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पहले भी गौवध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना अवागढ़ के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश दीक्षित, स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User