इंटरनेशनल लेबर डे (अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस) के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

May 02, 2026 - 20:06
0 3
इंटरनेशनल लेबर डे (अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस) के अवसर पर विधिक  जागरूकता  शिविर का आयोजन सम्पन्न

block-350 block-350

इंटरनेशनल लेबर डे (अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस) के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन सम्पन्न

एटा । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त एक्शन प्लान-2025 के दिशा-निर्देशों के अनुसार दिनेश चन्द, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार तुषारिका सिंह, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में कल दिनांक 01.05.2026 को सायं 04:30 बजे अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर हीरो एजेन्सी, जी0टी0 रोड, एटा में श्रमिकों के हितार्थ विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में माननीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के द्वारा उपस्थित समस्त कर्मचारियों एवं श्रमिकों को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस से संबंधित जागरुक किया साथ ही श्रमिक दिवस मनाने का उद्देश्य भी बताया एवं उपस्थित श्रमिकों को टोल फ्री नम्बर-1098, 1090, नाल्सा हेल्प लाइन 15100, महिला हेल्पलाइन नं0 1098 के बारे में जानकारी दी।

साथ ही पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती रिचा यादव के द्वारा सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों को श्रमिकों से सम्बन्धित कानूनी कार्यवाही के बारे में जानकारी दी गयी यह भी बताया गया कि यदि किसी महिला श्रमिक को कोई व्यक्ति तंग अथवा परेशान करता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ टोल फ्री नम्बर-1098, 1090 पर फोन करके तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस शिविर के अवसर पर हीरो एजेन्सी, जी0टी0 रोड, एटा निशान्त कुमार, मैनेजर, प्रशान्त कुमार, सुपर वाइजर, बबिता कुलश्रेष्ठ, कर्मचीरीगण एवं श्रमिकगण आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User