पासिंग आउट परेड से पूर्व पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’, अफसरों ने परोसा भोजन

Apr 20, 2026 - 08:04
0 86
पासिंग आउट परेड से पूर्व पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’, अफसरों ने परोसा भोजन

पासिंग आउट परेड से पूर्व पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’, अफसरों ने परोसा भोजन

मैनपुरी । आगामी पासिंग आउट परेड से पहले शनिवार को पुलिस लाइन में ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूती मिली। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इस आत्मीय पहल से जवानों में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।

करीब 11 माह की कड़ी प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिक्रूट आरक्षी अब देश सेवा के लिए तैयार हैं। ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम को उनके इस महत्वपूर्ण पड़ाव के उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान जनपद के सभी अधिकारी मौजूद रहे और रिक्रूट आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की एकजुटता, अनुशासन और समर्पण की स्पष्ट झलक दिखाई दी, जो भविष्य में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User