शमशाबाद में लकड़ी माफियाओं का आतंक: वन विभाग टीम पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ फरार

Apr 20, 2026 - 07:56
0 4
शमशाबाद में लकड़ी माफियाओं का आतंक: वन विभाग टीम पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ फरार

शमशाबाद में लकड़ी माफियाओं का आतंक: वन विभाग टीम पर हमला, ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ फरार

अवैध कटान की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची टीम से मारपीट, बन रक्षक की वर्दी फाड़ी; पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार

शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। थाना शमशाबाद क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर लकड़ी माफियाओं ने हमला कर दिया। घटना में बन रक्षक की वर्दी तक फाड़ दी गई। हालांकि पुलिस के आने की सूचना मिलते ही आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लकड़ी से भरे दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, कायमगंज क्षेत्र के टेढ़ीकोन के पास बिना अनुमति हरे पेड़ों के अवैध कटान की सूचना वन विभाग को मिली थी। इस पर वन विभाग की टीम, जिसमें बन रक्षक लोकेश लवानिया, शिवेंद्र तोमर और वन दरोगा शैलेश यादव शामिल थे, मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही लकड़ी माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। वन विभाग की टीम ने पीछा करते हुए शमशाबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर महमूद मंडी रोड स्थित कर्बला के पास उन्हें घेर लिया।

इसी दौरान माफियाओं ने टीम पर हमला कर दिया और बन रक्षक लोकेश लवानिया के साथ हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। स्थिति बिगड़ती देख वन विभाग की टीम ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। वन विभाग ने मौके से लकड़ी से भरी दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर शमशाबाद पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं का नेटवर्क काफी सक्रिय है, जो रात के अंधेरे में इलेक्ट्रिक आरी से हरे-भरे पेड़ों का कटान कर हर महीने लाखों रुपए का अवैध कारोबार कर रहे हैं। इस घटना ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User