पार्सल के बहाने कुंडल की ठगी: पुलिस जांच में जुटी

Apr 14, 2026 - 22:16
0 4
पार्सल के बहाने कुंडल की ठगी: पुलिस जांच में जुटी

block-350 block-350

पार्सल के बहाने कुंडल की ठगी: पुलिस जांच में जुटी।

 फर्रुखाबाद: कस्बा मोहम्मदाबाद में दिनदहाड़े टप्पेबाजी की वारदात ‌ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल कर दिए हैं।संकिसा रोड पर स्थित सब्जी मंडी के पास सोमवार दोपहर करीब दो बजे दो शातिर ठगों ने पार्सल का झांसा देकर एक महिला से करीब 7ग्राम सोने के कुंडल ठग लिए और मौके से फरार हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सबल नगला निवासी किशन‌ पाल की पत्नी रेखा देवी अपने एक रिश्तेदार को फर्रुखाबाद से देखकर वापस लौट रही थी।इस दौरान जब वह संकिसा रोड स्थित सब्जी मंडी से खरीदारी कर आगे बढ़ी तभी दो अज्ञात युवक उनके पीछे लग गए और बातचीत शुरू कर दी आरोपियों ने खुद को कानपुर जाने वाला बताकर महिला को भरोसे में ले लिया।उन्होंने एक पार्सल दिखाते हुए हुए दावा किया कि उसमें काफी पैसे है,लेकिन उनके पास किराए के लिए नकदी नहीं है।

विश्वास दिखाकर 500/रुपये का नोट निकाल कर दिखाया और आपस में लेन देन का नाटक भी किया। इसके बाद ठगों ने महिला का लालच और भरोसे को जाल में फंसाते हुए कहा कि पार्सल सुरक्षित रखने के लिए वह अपने कुंडल रुमाल में बांध लें।महिला के सामने ही कुंडल बांधने का नाटक किया गया लेकिन चालाकी से उसमें कुंडलों की जगह बोतल का ढक्कन रखकर रुमाल वापस थमा दिया गया।साथ ही नकली पार्सल भी महिला के हाथ में दे दिया गया। करीब एक घंटे तक आरोपियों के वापस ना आने पर महिला को शक हुआ।जब उन्होंने पार्सल खोला तो उसमें केवल बीस रुपये का नोट और कागज़ के टुकड़े मिले।इसके बाद ठगी का एहसास होने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली। महिला के साथ दो दो संदिग्ध व्यक्तियों की बातचीत करते हुए तस्वीरें सामने आई है जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।कोतवाली प्रभारी ने बताया मामला गंभीर है और टीम लगाकर जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफतार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User