विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

Apr 10, 2026 - 21:34
0 7
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

block-350 block-350

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

फर्रुखाबाद/जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ स्तर पर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत परीक्षण एवं निस्तारण किया गया। पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं तथा अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को विलोपित करते हुए मतदाता सूची को अद्यतन किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची संबंधित मतदान केंद्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) कार्यालयों तथा निर्धारित माध्यमों पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। सभी मतदाता अपने नाम, पते एवं अन्य विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें। जिलाधिकारी ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की आधारशिला है। इस अवसर पर जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध करा दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User