सी.पी. विद्या निकेतन इण्टर कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Apr 07, 2026 - 21:19
0 0
सी.पी. विद्या निकेतन इण्टर कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सी.पी. विद्या निकेतन इण्टर कालेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कायमगंज। सी.पी. विद्या निकेतन इण्टर कालेज कायमगंज में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र बहादुर ने बच्चों को स्वास्थ्य के महत्व और उसकी देखभाल के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में डॉ. रामनेहल ने बच्चों को जंक फूड से बचने और स्वस्थ आहार अपनाने की सलाह दी। वहीं, विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती डा. मिथलेश अग्रवाल ने भी छात्रों को नियमित साफ-सफाई और व्यायाम के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, "हमें फास्ट फूड से बचना चाहिए और अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए।" उपप्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य की परिभाषा पर प्रकाश डालते हुए कहा, "स्वस्थ शरीर तब माना जाता है, जब हम शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ होते हैं।" कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेश चन्द्र तिवारी ने कहा, "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। इसलिए हमें हमेशा सफाई और व्यायाम को अपने जीवन में प्राथमिकता देनी चाहिए।" इस अवसर पर डॉ. विजय बाबू गुप्ता, धर्मेश मिश्रा, अनिल कुमार तोगर, जूनियर विंग के इंचार्ज श्री बीर सिंह शाक्य और विद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भी स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझा और उसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User