फर्रुखाबाद में गैस संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने लगाया जाम

Apr 07, 2026 - 21:10
0 3
फर्रुखाबाद में गैस संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने लगाया जाम

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में गैस संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने लगाया जाम

फर्रुखाबाद के लाल सराय क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बुकिंग के बावजूद कई दिनों से सिलेंडर न मिलने से नाराज महिलाओं और उपभोक्ताओं ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। लाल सराय स्थित नेशनल गैस सर्विस पर पिछले 3–4 दिनों से सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही थी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह से ही एजेंसी पर लंबी कतारें लगी थीं। जब लोगों को पता चला कि आज भी सिलेंडर नहीं मिलेगा, तो महिलाओं का धैर्य टूट गया।

उन्होंने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इस दौरान पुलिस और राहगीरों से तीखी बहस भी हुई। एजेंसी प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से सप्लाई बाधित है। उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है और स्टॉक आते ही बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सूचना मिलते ही डीएसओ सुरेंद्र कुमार और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि गैस की गाड़ी जल्द पहुंच रही है और पहले से बुकिंग वाले उपभोक्ताओं तक सिलेंडर शीघ्र पहुंचाया जाएगा। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खत्म कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था को फिर से सुचारू कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User