मैनपुरी में 63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सांस्कृतिक केंद्र- पर्यटन मंत्री

Apr 07, 2026 - 21:12
0 11
मैनपुरी में 63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सांस्कृतिक केंद्र-  पर्यटन मंत्री

मैनपुरी में 63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सांस्कृतिक केंद्र- पर्यटन मंत्री

मैनपुरी (अजय किशोर)। जनपद मैनपुरी को प्रदेश के अग्रणी विकासशील जिलों की श्रेणी में स्थापित करने के उद्देश्य से यहाँ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में शहर के ऐतिहासिक तेज सिंह किले के समीप ₹63 करोड़ की लागत से एक भव्य सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। मैनपुरी सदर से विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन तथा संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने इस परियोजना को जनपद की नई पहचान बताया है। पर्यटन मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि मैनपुरी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि और प्राचीन धार्मिक विरासत का केंद्र रही है। चौहान वंश के प्रतापी शासक महाराजा तेज सिंह जूदेव, जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य को कड़ी चुनौती दी थी, उनके सम्मान और क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए यह केंद्र विकसित किया जा रहा है।

25,544 वर्ग मीटर भूमि पर बन रहे इस केंद्र में संग्रहालय, प्रदर्शनी क्षेत्र, खुला रंगमंच, पुस्तकालय, छात्रावास और कैफेटेरिया जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, स्थानीय कला और प्राचीन मूर्तियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष गैलरी और 800 व्यक्तियों की क्षमता वाला एक अत्याधुनिक सभागार भी निर्मित किया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं संस्कृति, अमृत अभिजात ने इस पहल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केंद्र ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक स्वरूप देने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना और उनमें सांस्कृतिक चेतना जाग्रत करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के साथ-साथ कला और परंपराओं के एक जीवंत केंद्र के रूप में उभरेगा, जिससे मैनपुरी के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User