एटा में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, कप्तान की पहल से दिखने लगा बदलाव

Apr 05, 2026 - 13:53
0 10
एटा में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, कप्तान की पहल से दिखने लगा बदलाव

block-350 block-350

एटा में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, कप्तान की पहल से दिखने लगा बदलाव

एटा। जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामारन के निर्देशन में जिले भर के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एवं थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य थाना परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के अंतर्गत सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान अनावश्यक कूड़ा-करकट एवं कबाड़ को हटाकर परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया गया।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया तथा नियमित सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस द्वारा चलाया गया यह स्वच्छता अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सकारात्मक वातावरण का संदेश मिल सके। इस पहल पर स्थानीय लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। लोगों का कहना है कि “कप्तान साहब आपको बहुत पहले एटा आना चाहिए था, यहां काफी गंदगी थी, लेकिन अब आपकी मेहनत रंग ला रही है।” स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे और जनपद को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User