जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

Oct 30, 2026 - 08:36
0 3
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

block-350 block-350

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया संयुक्त निरीक्षण

एटा । जनपद में कानून-व्यवस्था एवं कारागार व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी ने गुरुवार को जिला कारागार, एटा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कारागार परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था को हर समय सतर्क एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर संचालित रहें तथा उनकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे कारागार की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ बनी रहे। अधिकारियों ने बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित मीनू के अनुसार उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही कारागार में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों को समय पर समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, उन्होंने कारागार में स्थित महिला बैरक का भी निरीक्षण कर महिला बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बंदी को विधिक अधिकारों के अनुरूप आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र बंदी शासन की व्यवस्थाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता,भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, जेलर प्रदीप कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User