Kasganj news अमांपुर में हवन-यज्ञ के साथ हुआ हनुमान चालीसा का आयोजन

Apr 04, 2026 - 19:12
0 3
Kasganj news अमांपुर में हवन-यज्ञ के साथ हुआ हनुमान चालीसा का आयोजन

block-350 block-350

अमांपुर में हवन-यज्ञ के साथ हुआ हनुमान चालीसा का आयोजन

कासगंज अमांपुर कस्बा में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के उपलक्ष्य में शनिवार को कालेज रोड पर स्थित प्रचीन श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में सुबह हवन-यज्ञ व हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। भक्तों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर चोला चढ़ाया और श्रृंगार किया। पंडित गुड्डू पाराशर ने विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व के कल्याण की कामना की। इस दौरान वेद मंत्रों के स्वर गूंजते रहे। इसके साथ ही दोपहर में कस्बा के एटा रोड, कालेज रोड, गुडमंडी, सहावर रोड पर हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी के साथ बूंदी के प्रसाद का वितरित किया गया। कस्बा के लोगों ने भी भंडारे में सहयोग प्रदान करते हुए भगवान के प्रसाद का आनंद लेकर पुण्य कमाया। देर शाम तक लोगो॔ ने भंडारा छका। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकताओं ने जय श्रीराम व हनुमान जी के जयकारे लगाए। इस मौके प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, नगर संघचालक राकेश पाराशर, कमल गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, शीलेन्द सोलंकी, केशवदेव गुप्ता, मनोज गुप्ता, देवेन्द्र पालीवाल, अनुज राघव, आकाश गुप्ता सर्राफ, मोनू दीक्षित, राहुल जौहरी, सजीव माहेश्वरी, सोनू गुप्ता, बसंत अग्रवाल, राजीव शाक्य, अवनीश माहेश्वरी, अशोक शाक्य, कंचन सोलंकी, राजेश शर्मा, गौरव गुप्ता, अनुज सोलंकी, सुखबीर चौहान, आयुष भारद्वाज, बिट्टू पालीवाल, सोनू मित्तल, विष्णु गोयल, पंकज राठौर, सौरभ गुप्ता, रुपेंद्र गुप्ता, डां राजीव गुप्ता, शुभ भारद्वाज, मोहनलाल शाक्य, सुखबीर शाक्य, गौरव यादव,वंश आदि भक्तगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User