फर्रुखाबाद में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न

Mar 20, 2026 - 18:49
0 1
फर्रुखाबाद में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न

block-350 block-350

फर्रुखाबाद में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक संपन्न

फर्रुखाबाद। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की। इसके बाद सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा करते हुए उनके कार्यों में सुधार लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्थाओं को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

मंत्री ने बैठक में अपने स्थान पर प्रतिनिधि भेजने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई और स्पष्ट चेतावनी दी कि अगली बैठक में संबंधित अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, भोजपुर व कायमगंज के विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User