अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने कन्या पूजन, जन्मोत्सव, अन्नप्राशन, गोदभराई, पोषण पोटली एवं आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

Mar 20, 2026 - 18:37
0 8
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने कन्या पूजन, जन्मोत्सव, अन्नप्राशन, गोदभराई, पोषण पोटली एवं आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

block-350 block-350

अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ने कन्या पूजन, जन्मोत्सव, अन्नप्राशन, गोदभराई, पोषण पोटली एवं आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

अलीगढ़ । अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डॉ. बबीता सिंह चौहान जी द्वारा विकास भवन सभागार में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर कन्या पूजन, जन्मोत्सव, अन्नप्राशन, गोदभराई, पोषण पोटली एवं आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजन कर सभी को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष ने कहा कि कन्या पूजन की परंपरा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। जिस माता के आंचल से कन्या जन्म लेती है, वह स्वयं पूजनीय होती है। आज के कार्यक्रम में माता और कन्या दोनों का सम्मान कर समाज को नारी गरिमा का संदेश दिया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में वर्णित 16 संस्कार मानव जीवन को मर्यादित और अनुशासित बनाते हैं, जिसमें जन्मोत्सव प्रथम संस्कार है। संस्कार और संस्कृति ही प्राचीन भारत की पहचान है।

 सरकार महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाएं बालिकाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। आज प्रदेश सुरक्षित हाथों में है, छात्राएं बेखौफ होकर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और महिलाएं अपने कार्यों का बखूबी निर्वहन कर रही हैं। डॉ0 चौहान ने कहा कि पहले गंभीर रोगों से पीड़ित रोगियों की उपेक्षा की जाती थी। वर्तमान सरकार में सभी रोगियों का समुचित उपचार और देखभाल की जा रही है। क्षय रोगियों को पोषण पोटली और डीपीटी के माध्यम से सीधे धनराशि उनके खातों में भेजी जा रही है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अभी भी किशोरियां अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हैं। उन्हें संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए साथ ही बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने और पढ़ाई, खेलकूद व व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बेटियों का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध समाज की आधारशिला है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्कृट कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री रश्मि, पिंकी, पुष्पेन्द्र पाठक, खालिदा, आंगनबाड़ी केंद्रों पर रॉकेट लर्निंग संस्था के माध्यम से उत्कृट शैक्षिक गतिविधियों के लिए भगवान देवी, नसीमा, अर्चना, रश्मि के साथ ही पोषण ट्रैकर कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला समन्वयक रागवेन्द्र सिंह एवं मुख्य सेविका मंजू नागर, दीपिका, ललित पाठक, दीक्षा, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मा0 अध्यक्ष द्वारा गर्भवती महिलाओं लक्ष्मी, प्रीती, साबती, रश्मि, आरती, चित्रा शर्मा, दिव्या शर्मा, शालिनी, नीरज सैनी, कमलेश की गोदभराई और नन्हे-मुन्ने तन्मय, आदविक, राध्या व हर्षिता को अन्नप्राशन कराकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

इसके इसके साथ ही उन्होंने नवरात्र के पावन अवसर पर नितीशा, अस्मिता, जानवी, कीर्ति, पल्लवी, आदर्शनी, इशिता, एलिस एवं तन्नू का कन्या पूजन कर उनको शैक्षिक किट एवं फल प्रदान किए। अध्यक्ष द्वारा निशा, अमीर बानो, रिशभ, भूरा सिंह, जेबा, हिना, मुजाहिद, फिरदोश, मक्खन सिंह को पोषण पोटली वितरण के साथ ही खुश निशा व देवकी को आयुष्मान हैल्थ कार्ड का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, डीपीओ के0के0 राय एवं अजित कुमार, एडी सूचना संदीप कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 राहुल कुलश्रेष्ठ, सीडीपीओ आशीष कुमार, आशा त्रिपाठी समेत अन्य विभागीय कार्मिक, लाभार्थी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User