Farrukhabad News : ईद की चमक से बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़

Mar 20, 2026 - 18:39
0 1
Farrukhabad News : ईद की चमक से बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़

block-350 block-350

ईद की चमक से बाजार गुलजार, उमड़ी भीड़

फर्रुखाबाद/ ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर का पर्व को लेकर उत्साह है, शहर की बाजारों में भी चहल-पहल खासी बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों की दुकानों पर हर तरफ खरीदारों की भीड़ नजर आ रही है। ईद को शानदार ढंग से मनाने के लिए लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद पर नए परिधान पहनना अच्छा माना जाता है। बड़े लोग छोटों को बतौर ईदी उपहार भी देते हैं। बाजार में इस बार ईद पर रंग-बिरंगी आकर्षक टोपियों की खास तौर पर मांग ज्यादा है। 30 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की टोपी बाजार में उपलब्ध है। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन से जुड़ी चूड़ी, कंगन, बिंदी इत्यादि के साथ रेडीमेड कपड़ों की खरीदारी में जुटी दिखी।

ईद पर बनने वाली सेवई की बिक्री भी बढ़ी है। बाजार में बनारसी के अलावा कई अन्य तरह की सेवई खूब बिक रही है। दुकानदार निसार अहमद ने बताया कि इस साल सेवई 80 से 200 रुपये प्रति किलो में बिक रही है। सूतफेनी की कीमत 100 रुपये से लेकर लगभग160 रुपये प्रति किलो है|

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User