सीडीओ निलंबित, एडीएम प्रशासन को मिला सीडीओ व डीडीओ का अतिरिक्त प्रभार

Mar 12, 2026 - 07:51
0 2
सीडीओ निलंबित, एडीएम प्रशासन को मिला सीडीओ व डीडीओ का अतिरिक्त प्रभार

block-350 block-350

सीडीओ निलंबित, एडीएम प्रशासन को मिला सीडीओ व डीडीओ का अतिरिक्त प्रभार

एटा। शासन के आदेश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) एटा नागेन्द्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी एटा प्रेम रंजन सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्यप्रकाश को मुख्य विकास अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश संख्या 151 दिनांक 10 मार्च 2026 के अनुसार, शासन के निर्देश पर सीडीओ के निलंबन के बाद अग्रिम आदेशों तक एडीएम (प्रशासन) सत्यप्रकाश को सीडीओ का कार्यभार दिया गया है।

इसके बाद 11 मार्च 2026 को जारी आदेश संख्या 152 के तहत जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) का अतिरिक्त प्रभार भी सत्यप्रकाश को सौंप दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा और इसके लिए कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User