Firozabad News : जर्मन दूल्हे ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, विदेशी मेहमान बने साक्षी

Feb 21, 2026 - 10:14
0 21
Firozabad News : जर्मन दूल्हे ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, विदेशी मेहमान बने साक्षी

block-350 block-350

फिरोजाबाद में जर्मन दूल्हे ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी, विदेशी मेहमान बने साक्षी

 फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद में एक अंतरराष्ट्रीय विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। जर्मनी से आए दूल्हे गुस्ताव ने भारतीय युवती खुशी के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लेकर विवाह किया। इस ऐतिहासिक शादी के सैकड़ों लोग गवाह बने। समारोह में विदेश से आए मेहमानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारतीय संस्कृति व परंपराओं की सराहना की। दुल्हन की चाची ज्योति ने बताया कि उनकी भतीजी जयपुर स्थित एक जर्मन कंपनी में कार्यरत है। वहीं जर्मनी निवासी गुस्ताव का आना-जाना हुआ और दोनों की पहली मुलाकात जयपुर में हुई। मुलाकात के बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और रिश्ता विवाह तक पहुंच गया। दूल्हा गुस्ताव भारतीय परिधान शेरवानी और साफा पहने नजर आए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने हाथों में पत्नी खुशी के नाम की मेहंदी भी रचाई।

वहीं दुल्हन खुशी लाल जोड़े में बेहद आकर्षक दिखाई दीं। विवाह की सभी रस्में भारतीय विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गईं, जिसमें वरमाला, सात फेरे और विदाई की रस्म प्रमुख रहीं। समारोह में शामिल विदेशी मेहमानों ने इन रस्मों को उत्साहपूर्वक देखा और उनमें सहभागिता की। भाषा संबंधी सुविधा के लिए चार अनुवादकों की व्यवस्था की गई थी। गुस्ताव ने बताया कि वर्ष 2023 में वे भारत घूमने आए थे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान, दिल्ली और आगरा की यात्रा की। जयपुर के एक होटल में ठहरने के दौरान उनकी पहली मुलाकात खुशी से हुई, जो वहां स्विमिंग पूल में तैराकी सीख रही थीं। भारत और यहां के अनुभवों पर गुस्ताव ने कहा कि भारत एक विशाल और विविधताओं वाला देश है। यहां अलग-अलग शहरों और लोगों की संस्कृति भिन्न है। उन्होंने स्वीकार किया कि विदेशी होने के कारण कुछ स्थानों पर व्यवहार अलग महसूस हुआ, लेकिन अधिकांश लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को बेहद स्नेह और सम्मान दिया।

विशेष रूप से छोटे शहरों की आत्मीयता ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने शिकोहाबाद को बेहद प्यारा शहर बताया। शादी समारोह में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां साझा कीं। गुस्ताव और खुशी ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। यह अंतरराष्ट्रीय विवाह क्षेत्र में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User