पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं-हुज़ैफ खां

Jan 26, 2026 - 21:08
0 8
पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं-हुज़ैफ खां

block-350 block-350

पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं-हुज़ैफ खां -

प्रमुख फ्रूट सप्लायर हुज़ैफ खा ने गणतंत्र दिवस के मौके पर किया वृक्षारोपण

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज नवीन मंडी समिति में गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रमुख फ्रूट सप्लायर हुजैफ खान,अर्सलान खान,आसिफ खान,व विवेक कुमार ने वृक्षारोपण कर आमजन को एक अच्छा संदेश दिया। प्रमुख फ्रूट सप्लायर हुज़ेफ खान ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायुमंडल को शुद्ध रखते हैं और जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं। वृक्ष न केवल हमें छाया और फल-फूल देते हैं, बल्कि वर्षा लाने, मिट्टी को उपजाऊ बनाने और भूक्षरण रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज औद्योगिकीकरण और शहरीकरण के कारण वनों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। इसके परिणामस्वरूप पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, प्रदूषण बढ़ रहा है और प्राकृतिक आपदाएँ जैसे बाढ़, भूकंप और सूखा बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में वृक्षारोपण का महत्व और भी बढ़ जाता है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। वृक्षारोपण से हमें अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। पेड़ों से हमें लकड़ी, औषधियाँ, गोंद, कागज़ और ईंधन जैसी आवश्यक वस्तुएँ मिलती हैं। वे पक्षियों और जानवरों का प्राकृतिक आवास भी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की छाया किसानों और यात्रियों के लिए सहारा बनती है। शहरों में वृक्ष प्रदूषण कम करने और वातावरण को शुद्ध रखने में सहायक होते हैं। सरकार भी समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान चलाती है, किंतु केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। हमें भी सामाजिक संगठनों, विद्यालयों और पंचायतों के माध्यम से वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User