शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आज भारत के गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ अत्यंत हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई

Jan 26, 2026 - 19:52
0 9
शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आज भारत के गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ अत्यंत हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई

block-350 block-350

शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आज भारत के गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ अत्यंत हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई।

रिपोर्टर अभिषेक गुप्ता /अलोक गंगवार

कायमगंज/फर्रुखाबाद। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आज भारत के गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ अत्यंत हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी का स्वागत संस्थान प्रमुख चेयरमैन सर लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने माला पहनाकर किया। शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर मैडम मोनिका अग्रवाल ने भी उपजिलाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया। सी.बी.एस.ई.बोर्ड की जूनियर विंग की प्रधानाचार्या नाहिद जाफरी ने समस्त सम्मानित अतिथियों का मंच पर स्वागत किया। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान की समस्त शाखाओ जैसे महाविद्यालय, सी.बी.एस.ई.बोर्ड के जूनियर एवं सीनियर विंग,इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

NCC की छात्राओं ने तिरंगे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अतुल जी ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रमुख तथ्यों से अवगत कराया तथा विद्यालय की प्रबंधक महोदया मोनिका अग्रवाल ने इस पावन अवसर पर कहा की देश के विकास के लिए ज्ञानात्मक होना तथा तकनीकी का सदुपयोग करना अत्यंत आवश्यक है तभी राष्ट्र के गणतंत्र होने का अर्थ सार्थक होगा | कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुल यादव एवं इशू सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ हमारे संविधान के बारे में जानकारी देना था,अपितु भविष्य पर निगाह रखते हुए देश की आज़ादी के संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को भी याद रखना और कर्तव्यबोध कराना था। साथ ही वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के शत वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमारी समृद्ध चेतनायुक्त सांस्कृतिक विरासत को आगे ले जाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंध तंत्र के साथ पूर्व विधायक सिंह अमर खटिक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुनील चक उपस्थित रहे।

संस्थान की समस्त विंग के प्राचार्य/प्रधानाचार्य डॉ. वेणु सिंह, श्रीमती नाहिद जाफरी, सुतीक्षण श्रीवास्तव,अनिल तिवारी, प्रभंजन कुमार, म्यूजिक टीचर्स ममता सिंह एवं नितिन शर्मा, एन.सी.सी.प्रमुख लेफ्टिनेट शिल्की मिश्रा, मनीष गौड़,संतोष शर्मा, अभिषेक राजपूत, सौम्या पाण्डेय, श्रुति शर्मा, क्रीड़ा प्रभारी राजीव गंगवार, सुनील मिश्रा, अंशू कटियार, नैन्सी शाक्य, प्रियल गंगवार,श्रीमति अनुराधा यादव , वैष्णवी मिश्रा, शालिनी दुबे, पूजा कपूर, मीना सिंह, नीतू सिंह, प्रिया सिंह, नमिता दुबे, चंद्रकांत यादव,पवन यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User