आगरा में क्रिप्टो ठगी का बड़ा खुलासा, 50 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

Jan 10, 2026 - 19:49
0 48
आगरा में क्रिप्टो ठगी का बड़ा खुलासा, 50 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

block-350 block-350

आगरा में क्रिप्टो ठगी का बड़ा खुलासा, 50 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

आगरा। एडीसीपी क्राइम आदित्य सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरंसी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह देश के 6 राज्यों में हजारों लोगों से अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट बनाकर आगरा समेत कई जिलों के लोगों से क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे ऐंठे।

शुरुआत में मोटे मुनाफे का लालच दिया गया, लेकिन जब निवेशकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगी का खुलासा हुआ। पुलिस जांच में यह मामला एक बड़े संगठित गैंग से जुड़ा पाया गया। कार्रवाई के दौरान गैंग के दो मास्टरमाइंड विनय और विनोद को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विनोद के खिलाफ बागपत जिले में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले गिरोह के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी देशभर में सेमिनार आयोजित कर लोगों को क्रिप्टोकरंसी में निवेश का लालच देते थे। अधिक मुनाफे का झांसा देकर ठगी की जाती थी और रकम मिलने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने वर्ष 2018 में ठगी का पूरा प्लान तैयार किया था और तभी से लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहा था। ठगी से अर्जित पैसों का कुछ हिस्सा विदेशों में निवेश किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। साइबर क्राइम टीम ठगी की रकम की मनी ट्रेल खंगालने में जुटी है। बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User