पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त दुष्यंत पुत्र चोबसिंह को सहावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dec 31, 2025 - 19:46
0 0
पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त दुष्यंत पुत्र चोबसिंह को सहावर पुलिस ने किया गिरफ्तार

block-350 block-350

थाना सहावर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभि0 को किया गिरफ्तार, अपहृता पूर्व में सकुशल बरामद।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.12.2025 को थाना सहावर पर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 567/2025 धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त दुष्यंत पुत्र चोबसिंह निवासी ग्राम ईसेपुर थाना सिकंद्राराऊ जनपद हाथरस को क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना सहावर पुलिस द्वारा दिनांक 31.12.2025 को बस स्टैंड कासंगज के पास से विजेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना सहावर जनपद कासगंज ने मय टीम के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभि0 के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User