Kasganj news ग्राम पंचायत सदस्यों के ना पहुंचने निर्वाचित प्रधान अध्यक्ष पद की बैठक हुई निरस्त।

Dec 23, 2025 - 05:38
0 0
Kasganj news ग्राम पंचायत सदस्यों के ना पहुंचने निर्वाचित प्रधान अध्यक्ष पद की बैठक हुई निरस्त।

block-350 block-350

ग्राम पंचायत सदस्यों के ना पहुंचने निर्वाचित प्रधान अध्यक्ष पद की बैठक हुई निरस्त।

कासगंज जनपद की विकास खंड अमापुर के ग्राम पंचायत देवरी में आज दिनांक 22.12.2025 को मौजूदा ग्राम प्रधान श्याम सिंह व ग्राम पंचायत सचिव धनंजय यादव के द्वारा पंचायत को विकास हेतु मिले धन का बड़े पैमाने पर गवन वा भ्रष्टाचार करने के चलते प्रधान को उसके पद से बर्खास्त किया जा चुका है, ग्राम पंचायत में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने हेतु निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों में से किसी एक सदस्य को नामित प्रधान अध्यक्ष बनाने हेतु ग्राम पंचायत सचिवालय देवरी पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आज ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज इसलिए नहीं की कि प्रशासन द्वारा मौजूद भ्रष्टाचारी ग्राम प्रधान श्याम सिंह की पुत्री को ही साजिश के तहत नामित प्रधान अध्यक्ष मनोनीत किया जा रहा था जिसका सदस्यों ने विरोध जताते हुए अपनी उपस्थिति ग्राम पंचायत सचिवालय पर दर्ज नहीं कराई इसी के चलते आज की बैठक निरस्त की गई। दोष सिद्ध होने के बाबजूद भी मौजूदा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के चलते सुसंगत धाराओं में मुकदमा अभी तक पंजीकृत नहीं किया गया इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन की देख रेख में ही ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार व गवन जैसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User