Kasganj news अमाँपुर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भारतीय संस्कृति व संस्कार का उद्गमस्थल, सुरेन्द्र नाथ

Dec 23, 2025 - 05:41
0 0
Kasganj news अमाँपुर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भारतीय संस्कृति व संस्कार का उद्गमस्थल, सुरेन्द्र नाथ

block-350 block-350

24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ भारतीय संस्कृति व संस्कार का उद्गमस्थल, सुरेन्द्र नाथ

 कासगंज अमांपुर कस्बा के कालेज रोड स्थित बांके बिहारी गेस्ट हाउस परिसर में चल रहे चार दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में तीसरे दिन सोमवार को शांति कुंज हरिद्वार की टोली ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर 24 कुण्डीय गायत्री राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि महायज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व सूर्य गायत्री मंत्र से आहुति दी गयी। सैकड़ो महिला-पुरुष साधकों ने यज्ञ में आहुतियां दी। गायत्री महायज्ञ में 21 लोगों के द्वारा वेद मंत्र गायत्री की‌ दीक्षा ग्रहण की गई। 7 बच्चों का मुंडन संस्कार, दो बच्चों का जन्म दिन संस्कार संपन्न हुआ। गायत्री शांतिकुंज हरिद्वार से आए यज्ञाचार्य सुरेन्द्र नाथ वर्मा, गोपाल मालवीय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहुतियां दिलाई जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुषों ने श्रध्दा भाव से आहुतियां देकर पुण्य कमाया व प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य सुरेंद्र नाथ वर्मा ने संगीतमय प्रवचनों में यज्ञ से लाभ का वैज्ञानिक तथा आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यज्ञ पर्यावरण को शुद्ध करता है यज्ञ भूमि, वायु,‌ मंडल को सुगंधित एवं औषधीय पृष्टि प्रदान कर वर्षा करता है। वहीं यज्ञ से रोग निवारण, स्वस्थ्य संवर्धन, कीर्ति, यश, धन, प्रतिभा आदि दैवीय विभूतियां मिलती है। उन्होंने लोगों से बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान गायत्री साधकों ने भजन, गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर गायक दीपक बघेल, बादक नरेंद्र सालाल, रामगोपाल मालवजी, उमेश यादव, सुरेंद्र पुजारी, मोहन लाल, रामा देवी,‌ प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, हरि किशोर मिश्रा, गंगा सिंह वर्मा, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, राम खिलाड़ी उपाध्याय, विजय प्रकाश गुप्ता, उमेश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, राजीव गुप्ता, सुरेश गुप्ता,‌ मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, सोमिल गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, वीर बहादुर,‌ डां पवन माथुर,‌ लल्ला गुप्ता, संजू वर्मा, हेम सिंह जाटव, अमर सिंह,‌ हरेन्द्र सिंह, पंकज राठौर आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User