नीलगाय बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पलटी, बड़ा हादसा टला, एक यात्री बैठा सकुशल बचा

Dec 18, 2025 - 19:28
0 17
नीलगाय बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पलटी, बड़ा हादसा टला, एक यात्री बैठा सकुशल बचा

block-350 block-350

नीलगाय बचाने के प्रयास में रोडवेज बस पलटी, बड़ा हादसा टला

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज के कंपनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवारा रोड पर गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अकबरपुर गांव की पुलिया के पास कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। गनीमत रही कि बस में मात्र एक ही यात्री सवार था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में घायल यात्री सरोज कुमार पुत्र रामवीर निवासी गोपालपुर, जिला सीतापुर को मामूली चोटें आईं। उसे उपचार के लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

बस चालक व परिचालक पूरी तरह सुरक्षित बताए गए हैं। बस चालक मनोज ने बताया कि वह रात में कौशांबी से रवाना हुआ था। सुबह कंपनी से कुछ दूरी पर अकबरपुर पुलिया के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बस से नियंत्रण हट गया और बस खड्ड में जाकर पलट गई। वहीं परिचालक राकेश ने बताया कि बस में केवल एक ही सवारी थी, जो सुरक्षित है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सिवारा मार्ग पर वन्य जीवों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User