शादी करलो ले चलूँगी लंदन, फेसबुक पर दोस्ती युवक से 5 लाख ठगे

Sep 23, 2023 - 09:44
0 208
शादी करलो ले चलूँगी लंदन, फेसबुक पर दोस्ती युवक से 5 लाख ठगे

block-350 block-350

Crime News सोशल मीडिया के जरिए ठगी के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। अब तक कई लोग इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं ।

 ऐसा ही मामला पंजाब के गुरदासपुर के सीमावर्ती शहर डेरा बाबा नानक से सामने आया है। जहां युवक से फेसबुक पर जुड़ी एक लड़की ने खुद को लंदन का बताकर 5 लाख रुपये की ठगी की है। लड़की ने युवक को शादी करने और विदेश ले जाने के सपने दिखाकर फिल्मी अंदाज में उससे ये ठगी की है।

 ठगी के बाद से उसके सारे फोन नंबर बंद आ रहे हैं. वहीं, युवक ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। डेरा बाबा नानक के नजदीकी गांव पखोके टाहली साहिब का एक युवक राजा मसीह विदेश जाने की चाह में फेसबुक में फ्रॉड का शिकार हो गया. वह गांव में अपना छोटा-मोटा कारोबार कर रहा था।

अचानक एक दिन एक लड़की ने उसे फेसबुक पर मैसेज किया और कहा कि वह काफी समय से लंदन में रहती है. उससे दोस्ती करना चाहती है. उसने फेसबुक पर उसकी खूबसूरत तस्वीरें देखीं और वह भी दोस्ती के लिए तैयार हो गया। वॉट्सएप के जरिए मांगे दस्तावेज कई दिनों तक दोनों के बीच चैटिंग होती रही ।

एक दिन लड़की का फोन आया कि वह उससे शादी करना चाहती है. वह उसे जल्द ही लंदन बुला रही है. लड़की ने कागजी कार्रवाई के लिए उससे वॉट्सएप के जरिए सभी दस्तावेज भी मांगे, जिससे उसकी विदेश जाने की इच्छा और बढ़ गई। कुछ दिनों के बाद लड़की ने फोन पर बताया कि वह अक्टूबर में भारत आएगी और कुछ दिन उससे मिलने के बाद शादी कर लेगी. इसके बाद दोनों विदेश में शिफ्ट हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User