बिहार में एक और पुल धंसा: तेज बहाव में सात पायों ने जगह छोड़ी, आवागमन पर रोक

Bridge Built On Barnar River In Jamui Caved In: एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सोनो चुरहेत कॉजवे सड़क पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है. पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है.

Sep 23, 2023 - 12:41
0 37
बिहार में एक और पुल धंसा: तेज बहाव में सात पायों ने जगह छोड़ी, आवागमन पर रोक

block-350 block-350

जमुई में बरनार नदी पर बना सोना-चुरहेत कॉजवे पुल अचानक धंस गया. पानी के तेज बहाव के कारण पुल के पिलर संख्या तीन से दस तक क्षतिग्रस्त होकर धंस गये. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुल टूटने की खबर सुनकर इलाके के लोग यहां पहुंच गये. इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई. प्रशासन ने तुरंत पहुंचकर आवाजाही रोक दी. फिलहाल पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. जाम के कारण कई गांवों के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया है.

प्रशासन ने परिचालन पर पूरी तरह से लगा दिया रोक
प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर उफान पर है। पानी की तेज बहाव के कारण पुल धंस गया। यह पुल सोनो प्रखंड मुख्यालय को पश्चिम क्षेत्र से जोड़ती है। इससे आसपास के कई गांव का संपर्क टूट गया। वही पुल धंसने ने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और एहतियात बरतते हुए सोनो चुरहेत काजवे मार्ग पर परिचालन को पूरी तरह रोक दिया गया। पुल के दोनों और बेरिकेडिंग कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि पुल की मरम्मती का काम जल्द से जल्द करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ग्रामीण परेशान, मुख्यालय जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते थे
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार से मूसलाधार बारिश हो रही है। पानी के तेज बहाव के कारण बरनार नदी पर बना सोनो चुरहेत काजवे पुल का तीन से 10 पिलर नदी में धंस गया है। सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी राजेश कुमार, थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार व एसआई विपिन कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने क्षतिग्रस्त काजवे पुल का मुआयना किया। इसके बाद पुल पर परिचालन पूरी तरह बंद कर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल से कई गांवों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। काजवे, चुरहेत समेत अन्य गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय आने-जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करते है। कई छोटे और बड़े वाहनों का भी परिचालन लगा रहता है। लेकिन पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण यहां के ग्रामीणों को अब काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User