Kasganj news डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

Dec 06, 2025 - 18:31
0 0
Kasganj news डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

block-350 block-350

डी एम व एस पी की अध्यक्षता में तहसील सहावर में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

तहसील सहावर में 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 06 मौके पर ही निस्तारित।

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में तहसील सहावर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनमानस की समस्याओं व शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक एवं निष्पक्ष निस्तारण ही शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी प्राप्त प्रार्थना पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिससे पीड़ितों को पूर्ण संतुष्टि मिले। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी के समक्ष इस अवसर पर अधिक धनराशि के बिजली के बिल आने, विधवा व वृद्वावस्था पेंशन न मिलने, राशन कार्ड बनवाने, भूमि की पैमायश कराने, अवैध कब्जा हटवाने, राजस्व, भूमि विवाद, उत्पीड़न, आपसी विवाद आदि से सम्बंधित 47 प्रार्थना प्रत्र प्राप्त हुये। जिनमें से 06 प्रार्थना पत्रों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त हुई शिकायतों व समस्याओं के प्रभावी व गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सहावर में उपजिलाधिकारी सहावर, , डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशाषी अभियंता विद्युत एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा सीओ, तहसीलदार, समस्त क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिले की अन्य दोनों तहसील कासगंज एवं सहावर में मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं व शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा विभागीय अधिकारियों को यथाशीघ्र प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User