Kasganj news अमाँपुर प्रचीन शिव मंदिर पर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा के तत्वावधान में हुआ दुर्गा चालीसा पाठ

Dec 04, 2025 - 18:55
0 0
Kasganj news अमाँपुर प्रचीन शिव मंदिर पर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा के तत्वावधान में हुआ दुर्गा चालीसा पाठ

block-350 block-350

अमाँपुर प्रचीन शिव मंदिर पर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा के तत्वावधान में हुआ दुर्गा चालीसा पाठ

कासगंज अमांपुर कस्बा के एटा रोड पर स्थित प्रचीन शिव मंदिर पर पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा के तत्वावधान में एवं धर्म सम्राट युग चेतना पुरूष परमहंस योगीराज श्री शाक्तिपुत्र जी महाराज के मार्गदर्शन में संगीतमय अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। 5 घंटे के 108 श्री दुर्गा चालीसा पाठ का धार्मिक अनुष्ठान गाजे बाजे के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। इस दौरान मंदिर प्रांगण में बजरंगबली का ध्वज भी लगाया गया। इस अवसर पर भरी संख्या में भक्तों ने भाग लेते हुए अखंड दुर्गा चालीसा का पाठ किया। नमो नमो दुर्गे सुख करनी, नमो नमो दुर्गे दुख हरनी के जयघोष से मंदिर परिसर परिसर गुंजायमान हो उठा। आरती के साथ बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर भगवती मानव कल्याण जिला अध्यक्ष राधेश्याम भारद्वाज, संजीव सिंह यदुवंशी, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, दिनेश जौहरी, राजेश भारद्वाज, विनय प्रताप सिंह, मीना चौहान, डाॅ पवन माथुर, आकाश गुप्ता, संजीव माहेश्वरी, सुरेश चंद्र वर्मा, राजेश वर्मा आदि भक्तगण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User