काबडियों के साथ मारपीट, हुई एफआईआर

Sep 22, 2023 - 19:48
0 20
काबडियों के साथ मारपीट, हुई एफआईआर

block-350 block-350

काबडियों के साथ मारपीट, हुई एफआईआर

कंपिल/फर्रुखाबाद । कावड़ियों के साथ युवकों ने मारपीट कर दी। कावड़ियों ने नगदी व मोबाइल लूटने का आरोप लगा तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कावड़िए जल भरने आए थे।

 जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव पाहरइया निवासी राघवेंद्र अपने साथियों विजय व विक्रम के साथ बुधवार दोपहर जल भरने अटैना घाट कंपिल आए थे। देर रात वापस लौटते समय गांव समाउद्दीनपुर के निकट पहुंचे तो कुछ युवक लाठी डंडे लेकर सड़क पर आ गए। कावड़ियों की बाइक रोककर लाठी डंडो से मारपीट कर दी। जिससे तीनों युवक घायल हो गए।

विरोध करने पर मोबाइल व नगदी छीन ली। चीख पुकार की आवाज सुन ग्रामीण सड़क की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलवार युवक मौके से फरार हो गए। सुबह पीड़ितो ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User