मैनपुरी: खरगजीत मिश्र मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में सीजी स्पोर्टस विजयी

Nov 22, 2025 - 19:54
0 0
मैनपुरी: खरगजीत मिश्र मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में सीजी स्पोर्टस विजयी

मैनपुरी: खरगजीत मिश्र मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में सीजी स्पोर्टस विजयी

मैनपुरी / अजय किशोर। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर खरगजीत मिश्र मैमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख जागीर मनेश सिंह चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद खेलकर किया। उद्घाटन मैच सीजी स्पोर्टस और गौरव एकादश के बीच खेला गया, जिसमें सीजी स्पोर्टस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरव एकादश को 4 विकेट से मात दी। सीजी स्पोर्टस के कप्तान मृदुल रायजादा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गौरव एकादश की टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 24.2 ओवर में सभी विकेट खोकर केवल 130 रन ही बना सकी। गौरव एकादश की ओर से बल्लेबाज पंकज ने 25, ओम चौहान ने 19 और आर्यन ने 17 रनों का योगदान दिया। सीजी स्पोर्टस के गेंदबाज आशुतोष ने 3, जबकि नितिन और राम दीक्षित ने 2-2 विकेट हासिल किए। जीत के लिए 131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीजी स्पोर्टस ने यह लक्ष्य 21 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। सीजी स्पोर्टस की जीत में बल्लेबाज नीरज ने नाबाद 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, वहीं आशीष यादव ने 29 और आशुतोष दुबे ने 21 रन बनाए। गौरव एकादश की तरफ से पवन और अश्वनी ने 2-2 विकेट लिए।

मैच में अम्पायरिंग सुनील शुक्ला और हार्दिक दुबे ने की, स्कोरिंग शिवम् शुक्ला ने संभाली, और कमेंट्री नीरज यादव ने की। इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता का अगला मैच रविवार को सुबह 10 बजे से हिन्द क्रिकेट क्लब और रॉयल बी के मध्य खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User