दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कई जगह से नमूने लिए, दूषित मिठाई नष्ट

Oct 09, 2025 - 08:58
0 3
दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कई जगह से नमूने लिए,  दूषित मिठाई नष्ट

दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कई जगह से नमूने लिए, दूषित मिठाई नष्ट

मैनपुरी (अजय किशोर) दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त महोदया के निर्देश पर जनपद मैनपुरी में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ए. के. पाठक के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों इंद्रजीत सिंह, प्रदीप कुमार व बृजेंद्र कुमार ने आवश्यक कार्रवाई की। अभियान के दौरान आगरा रोड स्थित कृष्णा ढाबा का निरीक्षण किया गया, जहां से पनीर और मिश्रित दूध के नमूने लिए गए और एक्सपायरी डेट का काफी मसाला नष्ट करवाया गया। ढाबा संचालक को सुधार सूचना जारी की जा रही है। घिरोर स्थित दीपू विश्वास की मिठाई निर्माण इकाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए मिल्क केक व पेड़ा का नमूना संग्रहित किया गया और लगभग 50 किलोग्राम दूषित मिठाई (कीमत करीब ₹10,000) नष्ट करवाई गई।

इसके अलावा, घिरोर स्थित जैन मिष्ठान भंडार से खोया का नमूना लिया गया और सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। अन्य निरीक्षणों में शंभू दयाल मिष्ठान भंडार से रंगीन छेना रसगुल्ला का एक नमूना संग्रहित किया गया और सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। मंसाराम मिष्ठान भंडार में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, लेकिन कर्मचारियों को कपड़े व व्यक्तिगत सामान कार्यशाला से अलग रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान त्यौहारी सीजन में उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User