डीएम प्रणय सिंह ने किया जनपदीय युवा खेल समारोह का फीता काटकर किया शुभारंभ

Oct 07, 2025 - 19:15
0 1
डीएम प्रणय सिंह ने किया जनपदीय युवा खेल समारोह का  फीता काटकर किया शुभारंभ

block-350 block-350

डीएम प्रणय सिंह ने किया जनपदीय युवा खेल समारोह का श्री गणेश इंटर कॉलेज परिसर में फीता काटकर किया शुभारंभ

 कासगंज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जनपदीय युवा खेल समारोह का शुभारंभ मंगलवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने श्री गणेश इंटर कॉलेज परिसर में फीता काटकर किया। शुभारंभ से पहले सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की घोष बैंड टीम ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी प्रणय सिंह, विधान परिषद सदस्य रजनीकांत महेश्वरी और भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “खेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल मानसिक और शारीरिक विकास को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि आत्मबल और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाते हैं। खेल व्यक्ति को स्वयं से जोड़ते हैं और अनुशासन सिखाते हैं।” उन्होंने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं — “लड़कियां अब किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं, वे कंधे से कंधा मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं।” एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी ने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “जिस भी चीज की आवश्यकता होगी, हम हर संभव सहयोग देंगे।” भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा, “यदि हमें विकसित भारत का सपना साकार करना है तो खेल संस्कृति को बढ़ावा देना होगा। हर खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर राष्ट्र का नाम ऊँचा करे।” सीडीओ सचिन ने कहा कि “बच्चे जब ट्रैक पर दौड़ते हैं, तो सबसे अच्छे लगते हैं। खेल में हार-जीत नहीं, बल्कि सीखने की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।” कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी स्काउट अभिषेक पांडे ने किया, जबकि अंत में डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य संयोजक हरि प्रकाश नारायण दुबे, डॉ. जयंत कुमार गुप्ता, समीक्षा सिंह जादौन, राजेश कुमार यादव, मेजर आलोक कुमार दुबे, एडल सिंह, सुधीर मिश्रा, जय सिंह वर्मा, भारत सिंह, श्रीपाल सिंह शाक्य, रामजीलाल वर्मा, विमल कुमार, आर.ए. हाशमी, राजकुमार बघेल, प्रभात आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User