कासगंज की सोरों पुलिस ने वांछित 01 भैस चोर को किया गिरफ्तार।

Sep 19, 2023 - 19:21
0 48
कासगंज की सोरों पुलिस ने वांछित 01 भैस  चोर को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण की दिशा में कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा भेंस चोरी के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को चोरी गयी भेंस के साथ गिरफ्तार कर, माननीय न्यायलय के समक्ष किया गया पेश । पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी पटियाली दीप कुमार पंत के नेतृत्व में, आज दिनांक 19.09.2023 को थाना सिढपुरा पुलिस द्वारा, मुखबिर खास की सूचना पर, मु0अ0सं0 225/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सिढपुरा जनपद कासगंज में वांछित, 01 अभियुक्त को श्रावल से बम्बा देहली खुर्द रास्ते से, समय करीब 15.00 बजे, चोरी गयी भेंस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी, अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- मुरारी पुत्र रामभरोसे निवासी अजीतनगर थाना सिढपुरा जनपद कासगंज । गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 131/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सिढपुरा जनपद कासगंज । • मु0अ0सं0 225/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सिढपुरा जनपद कासगंज । बरामदगी विवरण- • 01 चोरी गयी भेंस । *पुलिस टीम- • प्र0नि0 गोविंद बल्लभ शर्मा, थाना सिढपुरा जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User