Etah News : मिशन शक्ति फेज-5" के अंतर्गत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

Oct 01, 2025 - 19:36
0 1
Etah News : मिशन शक्ति फेज-5" के अंतर्गत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

block-350 block-350

"मिशन शक्ति फेज-5" के अंतर्गत चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

एटा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित *"मिशन शक्ति अभियान (फेज-5)"* के तहत जनपद एटा में पुलिस विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में यह अभियान जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बों, बस अड्डों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है। चौपालों के माध्यम से महिलाओं की समस्याएं सुनी जा रही हैं और उन्हें कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं, छात्राओं व नागरिकों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जैसे - ? महिला पावर लाइन – 1090 ? पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 ? एम्बुलेंस – 108 ? चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 ? स्वास्थ्य सेवा – 102 ? महिला हेल्पलाइन – 181 ? मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 ? साइबर हेल्पलाइन – 1930 ? नशा मुक्ति हेल्पलाइन – 14416 इसके साथ ही *गुड टच-बैड टच*, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी सार्थक संवाद कर जानकारी साझा की गई। जागरूकता के उद्देश्य से पंपलेट वितरित कर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

पुलिस का यह प्रयास जनपद में महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित, जागरूक व सशक्त वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। मिशन शक्ति के इस चरण में जनसहभागिता को बढ़ावा देते हुए पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User