जेल में आजीवन सजा काट रहे पूर्व सपा मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर कैची से हमला

Oct 01, 2025 - 07:21
0 182
जेल में आजीवन सजा काट रहे पूर्व सपा मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर  कैची से हमला

block-350 block-350

लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी की जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर जानलेवा हमला हुआ है। एक कैदी ने उनके सिर पर कैंची से कई बार वार किए। घटना के बाद जेल में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

गायत्री प्रजापति के सिर में 10 से ज्यादा टांके लगे हैं। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। हमलावर कैदी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस हमले के बाद समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने एक्स पर लिखा, "जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमला गंभीर चिंता का विषय है। जेल प्रशासन उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराए।" गायत्री प्रजापति, जो अखिलेश यादव की सरकार में मंत्री रह चुके हैं, फिलहाल लखनऊ जेल में बंद हैं। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब आरोपी कैदी सफाई कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर कैदी ने अचानक प्रजापति पर हमला कर दिया। फिलहाल जेल प्रशासन आरोपी बंदी से पूछताछ कर रहा है। बता दें कि यूपी में अखिलेश सरकार के दौरान गायत्री प्रसाद प्रजापति परिवहन/खनन/सिचाई मंत्री थे, फिलहाल वह गैंगरेप के मामले में लखनऊ जेल में बंद हैं।

साल 2017 से गायत्री प्रसाद जेल में बंद हैं और कोर्ट ने साल 2021 में गैंगरेप के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। गायत्री प्रसाद प्रजापति समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री थे। एक महिला ने लड़की और छह अन्य लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी का यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से उनके आवास पर मिलने गई थी। इसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसे नशीली दवा दी और फिर उसका यौन शोषण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User