Kasganj news एक दिन की डी एम बनी क्रिस्टी मौर्य, दिये अधीनस्थ को आवश्यक दिशा निर्देश

Sep 30, 2025 - 17:02
0 9
Kasganj news एक दिन की डी एम बनी क्रिस्टी मौर्य, दिये अधीनस्थ को आवश्यक दिशा निर्देश

block-350 block-350

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत 11वीं कक्षा की छात्रा क्रिस्टी मौर्य को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी कासगंज बनकर छात्रा ने की जनसुनवाई, पीड़ितों को दिया न्याय का आवश्वासन। जिलाधिकारी कासगंज बनीं छात्रा ने जनसुनवाई के दौरान अधीनस्थों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

कासगंज: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत एनआर पब्लिक स्कूल की कक्षा-11वीं की छात्रा क्रिस्टी मौर्य पुत्री ऋषि कुमार को एक दिन का सांकेतिक जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान छात्रा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई की गयी तथा जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया गया।सांकेतिक जिलाधिकारी क्रिस्टी ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बालिकाओं की शिक्षा में अत्यंत सहायक भूमिका निभाई है। क्रिस्टी मौर्य ने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा के अवसर अवश्य दिलाएँ तथा इस दिशा में अधिकारियों को भी अभिभावकों को जागरूक करना चाहिए।इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की और कहा कि ऐसी पहल बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक व्यवस्था की समझ विकसित करती है, जिससे वे भविष्य में सशक्त नागरिक बन सकेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि बालिकाओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपने से उनका मनोबल बढ़ता है और समाज में यह संदेश जाता है कि बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि क्रिस्टी मौर्य अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर जनपद कासगंज का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजनता और जनपदवासियों के लिए भी प्रेरणास्रोत रहेगा, जिससे यह संदेश जायेगा कि बेटियाँ आत्मनिर्भर और सशक्त बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User