कासगंज/सोरों पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभि0 के कब्जे से 01 चाकू बरामद

Sep 18, 2023 - 18:38
Updated: 3 years ago
0 34
कासगंज/सोरों पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभि0 के कब्जे से 01 चाकू बरामद

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों में वारण्टी व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान के नेतृत्व में आज दिनांक 18.09.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 504/2023 धारा 307 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज में वांछित 01 अभियुक्त सोनू पुत्र प्रेमनारायण निवासी शाहपुर माँफी थाना सोरों जनपद कासगंज को मुखबिर खास की सूचना पर उसके घर से समय करीब 12:50 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उपरोक्त के विरुद्ध थाना सोरों पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- • सोनू पुत्र प्रेमनारायण निवासी शाहपुर माँफी थाना सोरों जनपद कासगंज गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- • मु0अ0सं0 504/2023 धारा 307 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज पुलिस टीम- • प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार त्यागी थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User