कासगंज पुलिस द्वारा अवैध जुआ/सट्टा/मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान जारी, 06 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार।

Sep 18, 2023 - 18:22
Updated: 3 years ago
0 23
कासगंज पुलिस द्वारा अवैध जुआ/सट्टा/मादक पदार्थों के विरूद्ध अभियान जारी, 06 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार।

कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में, आज दिनांक 18.09.2023 को थाना सोरों पुलिस द्वारा, मुखबिर खास की सूचना पर, 06 अभियुक्तगण को अभियुक्त महेश के घर, नगला भम्मी थाना सोरों से जुआ खेलते हुए समय करीब 01.55 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, जुआ के फड से कुल 35000 /- रूपये नकद, 52 पत्ता ताश व 01 ताश की गड्डी साबुत एवं कुल 1200 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध मे थाना सोरों पर मु0अ0सं0 506/2023 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ(सट्टा) अधिनियम व 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर, अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण। 1. नेमपाल पुत्र नेक्सू निवासी बसन्तनगर थाना सोरों जनपद कासंगज । 2. विजय पुत्र महेश निवासी नगला भम्मी थाना सोरों जनपद कासंगज । 3. महेश पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त । 4. प्रदीप पुत्र सूरजपाल निवासी उपरोक्त । 5. भारत पुत्र घासीराम निवासी उपरोक्त । 6. देशराज पुत्र तोताराम निवासी उपरोक्त । गिरफ्तार अभियुक्त नेमपाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 506/2023 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ/सट्टा अधिनियम व 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सोरों जनपद कासगंज । 2. मु0अ0सं0 435/2018 धारा 13 सार्वजनिक जुआ/सट्टा अधि0 थाना सोरों जनपद कासगंज । 3. मु0अ0सं0 90/2020 धारा 323/336/504/506 भादवि थाना सोरों जनपद कासगंज । गिरफ्तार अभियुक्तगण विजय, प्रदीप, भारत व देशराज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 506/2023 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ(सट्टा) अधिनियम व 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सोरों जनपद कासगंज । गिरफ्तार अभियुक्त महेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0 506/2023 धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ(सट्टा) अधिनियम व 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सोरों जनपद कासगंज । बरामदगी- • कुल 35000 /- रूपये नकद, 52 पत्ता ताश व 01 ताश की गड्डी साबुत • कुल 1200 ग्राम अवैध नशीला पाउडर (डायजापाम) बरामद । पुलिस टीम- प्र0नि0 देवेंद्र कुमार त्यागी थाना सोरों जनपद कासगंज मय टीम।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो

Comments (0)

User