Kasganj news मिशन शक्ति 5.0 अभियान का शहर कासगंज में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे बाइक रैली निकालकर किया शुभारम्भ
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान का शहर कासगंज में बाइक रैली निकालकर किया शुभारम्भ ।
पुलिस अधीक्षक कासगंज के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निकाली गयी बाइक रैली
मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे 'मिशन शक्ति' फेज 5 अभियान के तहत आज दिनांक 21.09.2025 को जनपद कासगंज में महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा द्वारा रैली का स्वयं नेतृत्व किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती व प्रभारी अभिसूचना इकाई निरीक्षक पूनम शर्मा द्वारा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सोरों गेट से प्रारम्भ होकर बाइक रैली कासगंज शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहर का भ्रमण किया गया। रैली में भाग ले रही सभी महिला आरक्षियों को महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, सरकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा महिलाओं बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों में कमी लाये जाने एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु जागरूक किया गया । इसका उद्देश्य समाज में महिलाओं को उनके कानूनी और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।





