Etah News : मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. बलवीर सिंह ने संभाला कार्यभार की प्रेस वार्ता

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. बलवीर सिंह ने संभाला कार्यभार की प्रेस वार्ता

Sep 11, 2025 - 13:08
0 68
Etah News : मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. बलवीर सिंह ने संभाला कार्यभार की प्रेस वार्ता

block-350 block-350

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डॉ. बलवीर सिंह ने संभाला कार्यभार की प्रेस वार्ता

राम प्रसाद माथुर

एटा। एटा मेडिकल कॉलेज को नया प्राचार्य मिल गया है। डॉ. बलवीर सिंह ने सोमवार को कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और अपनी प्राथमिकताओं को साझा किया। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि मरीजों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखें, ताकि मरीजों को बेहतर अनुभव मिल सके। प्राचार्य ने मीडिया से पारदर्शी और सकारात्मक समन्वय बनाए रखने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में चल रही सभी गतिविधियों की सही जानकारी जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके अलावा अस्पताल की योजनाओं, चिकित्सीय प्रगति और उपलब्धियों को भी समय-समय पर पत्रकारों के माध्यम से साझा किया जाएगा। डॉ. बलवीर सिंह के प्राचार्य पद संभालने को एटा मेडिकल कॉलेज के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। चिकित्सा क्षेत्र में सुधार और विकास की उम्मीदें भी इससे जुड़ी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User