लड़ते हुए सांडो ने बाइक सबार अधेड पर बोला हमला, किया गंभीर घायल

Sep 03, 2025 - 10:58
0 4
लड़ते हुए सांडो ने बाइक सबार अधेड पर बोला हमला, किया गंभीर घायल

block-350 block-350

लड़ते हुए सांडो ने बाइक सबार अधेड पर बोला हमला, किया गंभीर घायल

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज की नवीन मंडी समिति व नगर मे आसपास कई दर्जनों आवारा सांड घूम रहे है वह जब जिसे चाहे अपना निशाना बना लेते है इनके हमलो से कइयों की मौत हो चुकी है व कई लोग गंभीर घायल भी हो चुके है। लेकिन शासन व प्रशासन इनकी ओर कोई धयान नहीं दे रहा है। आज मंगलवार को क्षेत्र के गांव राम नगर रायपुर निवासी राम लडैते (55) बाइक से नवीन मंडी समिति अपने काम से आये थे।

मंडी मे ही दो सांड आपस मे लड़ रहे थे और लड़ते लड़ते उन सांडो ने उक्त राम लडैते पर जवरदस्त हमला कर उन्हें गंभीर घायल कर दिया। यह देख आसपास के लोग उधर दौड़े और किसी तरह उन सांडो को वहां से भगाया। घायल को 108 एम्बुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User