सांसद ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ के हालात देखे, राहत सामग्री की वितरित

Aug 27, 2025 - 21:47
0 4
सांसद ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ के हालात देखे, राहत सामग्री की वितरित

block-350 block-350

सांसद ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ के हालात देखे, राहत सामग्री की वितरित।

कायमगंज/फर्रुखाबाद। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हालात का जायजा लेने बुधवार को सांसद मुकेश राजपूत गंगा के किनारे बसे गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रैक्टर पर बैठकर गांव पचरौली, महादेवरपुर, दुन्दे नगला, महमदीपुर और तराई क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। सांसद ने बाढ़ के पानी से जूझ रहे ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई राशन सामग्री वितरित की और कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद समय पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार से प्राप्त राहत एवं सहायता सामग्री तुरंत ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार, मंडल अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, सत्यवीर सिंह राजपूत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User